मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। उत्तर पश्चिमी रेलवे के जोधपुर मंडल कार्यालय के कर्मचारियों ने मंडल रेलप्रबंधक कार्यालय में कूलर और एसी लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि भीषण गर्मी में कार्यालयों में कूलर व ऐसी खराब पड़े हैं इसको लेकर डीआरएम को अवगत करवाने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। इस पर डीआरएम पंकज कुमार ने सोमवार तक समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। डीआरएम कार्यालय के कर्मचारी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इन दिनों गर्मी तेज होने से कार्यालय में बिना कूलर के काम करना मुश्किल हो गया। कई दिनों से डीआरएम को अवगत करवाया लेकिन व्यवस्था नहीं हुई। आज जैसे ही ऑफिस पहुंचे उन्हें पता चला कि कूलर-एसी ठीक नहीं हुए हैं तो कर्मचारी डीआरएम के चेंबर के बाहर एकत्र हो गए और विरोध किया। इस पर डीआरएम ने सोमवार तक का आश्वासन दिया। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर सोमवार तक व्यवस्था नहीं हुई तो यूनियन अपनी ओर से व्यवस्था करेगी। बता दे कि हर वर्ष 15 अप्रैल तक व्यवस्था हो जाती है लेकिन इस बार कोई कार्य नहीं हुआ। ऐसे में कुछ कर्मचारियों ने स्वयं के खर्च पर कूलर की व्यवस्था की तो वह प्रशासन की ओर से यह कहते हुए हटा लिए गए कि इसकी परमिशन नहीं ली गई। ऐसे में कर्मचारियों ने परेशान होकर विरोध प्रकट किया।



