Translate


Home » जोधपुर » शिविर के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया निमंत्रण

शिविर के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया निमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
137 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्रुति स्मृति अनुसंधान केंद्र की ओर से भव्य वैदिक शिविर का आयोजन तीन जून से होगा। जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित श्री गौतम सभा भवन में 23 जून तक चलने वाले इस शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन 25 मई तक करवाएं जा सकते है। इस शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं ने आज जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र दिए। श्रुति स्मृति अनुसंधान केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच व प्रकाश राणेजा को वैदिक शिविर में पधारने का आमंत्रण दिया। इस दौरान सह संयोजक हर्षवर्धन राणेजा ने वैदिक शिविर की जानकारी दी। निमंत्रण देने में निदेशक पं. सिद्धार्थ उपाध्याय, संयोजक दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सनातन संस्कार व शिक्षा से व्यक्तित्व निर्माण की यात्रा के तहत आयोजित भव्य वैदिक शिविर में संध्या वंदन, पंचकन्या स्मरण, पाक शास्त्र, पंचांग विज्ञान, श्रीविष्णु सहस्त्रनामस्रोतम, शस्त्र विद्या, ज्योतिष, मंडल रचना, योग, षोडश संस्कार, यज्ञ निर्माण विधि, आसन, दुर्गा सप्तशती, पंचांग पूजन विधि स्तोत्र नवग्रह स्तोत्र का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ दो जून को शाम 4 बजे होगा।  शिविर में 8 से 20 वर्ष तक प्रशिक्षणार्थी छात्रों के लिए आवासीय सुविधा, पौरोहित्य कर्म करने वाले ब्राह्मणों के लिए कार्यशाला, मातृशक्ति के लिए योग शिविर और काशी के मूर्धन्य आचार्यों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले