Translate


Home » जोधपुर » बेजुबान जीवों के लिए की पानी की व्यवस्था

बेजुबान जीवों के लिए की पानी की व्यवस्था

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
148 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। जिले के हिंगोला कस्बे में श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन भामाशाहों के सहयोग से भंयकर गर्मी में निराश्रित गौवंश एवं वन्य जीवों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। अशोक राणेजा ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जहां आमजन के पीने की पानी की समस्या है वहीं जीव व पक्षियों के लिए भी यह समस्या बनी हुई है। इस समस्या को देखते हुए श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन ने एक मुहिम चलाई जिसमें कस्बे में स्थित पानी की सार्वजनिक खेलियों को पानी के टैंकरों से भरवाना शुरू किया गया है जिससे निराश्रित गौवंश एवं वन्य जीव पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके। कालुराम सुथार ने बताया कि यह मुहिम पूरी गर्मियों में जब तक मानसून की बरसात नहीं हो जाती तब तक चलाई जाएगी। इस मुहिम के तहत श्री नवकार जैन सेवा संघ जोधपुर ने दस टैंकर का सहयोग किया। वहीं डोली निवासी दिनेश गोरा प्रतिदिन एक टैंकर का सहयोग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले