91 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अवैध रूप से गांजा और देशी-अंग्रेजी शराब बेच रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखा गांजा और शराब जब्त की।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने अशोक नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में गणपत विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वहीं महामंदिर थाने के एसआई गोविन्दसिंह ने करणी वाइंस भदवासिया ठेके के पास अंडे के ठेले के पीछे गन्दे नाले के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे उम्मेदसिंह और रतनसिंह को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। बासनी थाने के एएसआई विरेन्द्र ने चार दुकान बासनी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे गजेन्द्र मेवाड़ा को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 34 पव्वे जब्त किए।


