222 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। रेल अनुरक्षण कार्य के कारण रीशेड्यूल की गई जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस सोमवार से अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि
रेलवे द्वारा अनुरक्षण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेल सेवा को दिनांक 27 मई व 3 जून को रीशेड्यूल किया गया था, यह रेल सेवा अब इन दोनों दिवसों में जोधपुर से अपने निर्धारित समय अनुसार संचालित होगी।



