मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में गर्मी बढ़ रही है। पारे में उछाल के साथ ही गर्मी से परेशान है। गर्मी बढ़ने से आदमी तो आदमी, पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे है। गर्मी बढ़ने का असर यह है कि सुबह 11 बजे के बाद सड़कें वीरान रहने लगी है। दोपहर के बाद लोगों ने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है। ऐसे में सड़कों चौराहों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। दुकानों और शोरूम पर भी भीड़ कम रहने लगी है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है, इधर बार बार बिजली कटौती की वजह से लोग बेहाल रहने लगे है। इससे गर्मी के मौसम में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोगों को राहत के लिए नगर निगम उत्तर ने सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर नगर निगम उत्तर ने शहर के प्रमुख त्रिपोलिया बाजार की सड़कों पर पानी की बौछार की। गर्मी का असर कम हो सके, इसके लिए पूरे मार्ग की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। निगम की गाड़ी ने शहर विभिन्न गलियों में भी पानी का छिड़काव कर गर्मी से आहत लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया।


