Translate


Home » जोधपुर » पेशी पर आए कैदी की गर्मी से बिगड़ी तबीयत चक्कर खाकर गिरा, अस्पताल में करवाया भर्ती

पेशी पर आए कैदी की गर्मी से बिगड़ी तबीयत चक्कर खाकर गिरा, अस्पताल में करवाया भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
155 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। गर्मी के चलते राजस्थान हाईकोर्ट के हैरिटेज भवन में पेशी पर आए एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई। पेशी के बाद लौटते समय गर्मी में चक्कर आने से गिर गया ऐसे में पेशी पर लेकर आए कांस्टेबल ने उसे संभाला और लोगों की मदद से बैंच पर लेटाया। तबीयत बिगड़ी देख कैदी को कोर्ट स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया। डिस्पेंसरी पर मौजूद डॉक्टर ने एमजीएच ले जाने की सलाह दी। इस पर कैदी को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया वहां इमरजेंसी में उसे भर्ती करवाया गया।
जोधपुर सेंट्रल जेल से कैदी को कोर्ट में पेशी पर लाने वाले कॉस्टेबल भवानी सिंह ने बताया कि कैदी कालूराम की एसजीएम 5 कोर्ट में पेशी थी। इसके चलते सुबह अन्य कैदियों के साथ कोर्ट लाए जहां कोर्ट की जेल में इन्हें रखा गया। पेशी का नंबर आने पर कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद वापस कोर्ट की जेल में ले जाते समय तबीयत बिगडऩे पर उसे डिस्पेंसरी ले जाया गया। वहां से एमजीएच रेफर किया और एमजीएच के इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले