125 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। देगराय ओरण व आसपास के वन्य जीवों की भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए डाबला रेंजर महेन्द्र जोशी ने खेलियों में टैंकरों से पानी की व्यवस्था करवाई। वन्यजीव प्रेमी सुमेरसिंह भाटी ने बताया कि सांवता, छोड़िया व देगराय ओरण के आसपास के इलाके में खेळियों में डाबला रेंजर जोशी द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी भरवाया गया। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल संकट के चलते वन्य जीव प्यास बुझाने के लिए दर दर भटक रहे थे।लेकिन अब वन्य जीवों को आसानी से पानी उपलब्ध हो जाएगा। जिससे वन्य जीवों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि देगराय ओरण में वन्य जीवों के लिए इंटेक सहित कई संस्थाएं व समाजसेवी आगे आए हैं। जो देगराय ओरण में वन्यजीवों की प्यास बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।



