51 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बोरानाड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में करंट आने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।
थाने में दी रिपोर्ट में बुचकला निवासी उम्मेदसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा हर्षवधन मरूधरा पोली पैक फैक्ट्री बोरानाड़ा में काम करता है। दो दिन पहले उसे फैक्ट्री में काम करते समय करंट लग गया। जिस पर साथी श्रमिक उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा उम्मेद सिंह ने फैक्ट्री मालिक महेश पुरोहित पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। उसके अनुसार फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरण काम में नहीं लिए गए जिससे उसके भतीजे को करंट लगा और मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
