Translate


Home » जोधपुर » प्रभारी सचिव ने किया बिलाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण

प्रभारी सचिव ने किया बिलाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
211 Views

अवैध कनेक्शन पर हो प्रभावी कार्यवाही, ताकि अंतिम छोर तक बिना किसी बाधा के पानी की हो सुचारू आपूर्ति

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जोधपुर जिला प्रभारी सचिव श्री दिनेश कुमार ने बुधवार को बिलाड़ा क्षेत्र में दांतीवाड़ा पंपिंग स्टेशन, कापरडा में जल जीवन मिशन के कंप्लीट वर्क, ट्रॉमा सेंटर एवं राजकीय श्री आईजी महिला चिकित्सालय, बिलाड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रभारी सचिव श्री दिनेश कुमार ने दांतीवाड़ा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपिंग स्टेशन से आसपास के क्षेत्र में की जा रही पानी सप्लाई, इस के तहत कवर गांवों की जानकारी सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर अवैध कनेक्शन को हटाने के लिए संबधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि पानी की आपूर्ति बिना किसी बाधा के अंतिम छोर तक हो सके। निरीक्षक के दौरान प्रभारी सचिव श्री कुमार ने कापरडा में जल जीवन मिशन के तहत कंप्लीट कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के टेल एंड पर जाकर पानी की सप्लाई को चेक किया। उन्होंने हीटवेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए संबधित अधिकारियों को पानी की सप्लाई की समय सीमा 15 दिन से घटा कर 7 दिन करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को राहत मिले सके।
प्रभारी सचिव ने राजकीय ट्रॉमा सेंटर के एमओटी एवं ओपीडी, सामान्य वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड एवं राजकीय श्री आईजी महिला चिकित्सालय, बिलाड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डों में सफाई सहित परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने एवं मरीजों को बेहतर इलाज सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों से बातचीत कर निशुल्क दवा, निशुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। साथ ही, उन्होंने सभी वार्ड्स में नियमित साफ़ सफाई, समय पर चद्दर बदलने, शीतल पेयजल, मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त छाया की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले