Translate


Home » Uncategorized » संभागीय आयुक्त ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
153 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। संभागीय आयुक्त श्री भंवर लाल मेहरा ने बुधवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, जोधपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  संभागीय आयुक्त ने प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजीका का अवलोकन किया।  इस दौरान कार्यालय में कुल 55 कर्मचारियों में से 50 कर्मचारी उपस्थित एवं 5 कार्मिक आकस्मिक अवकाश पर मिले। साथ ही, 48 कार्मिक संविदा पर कार्यरत होना पाए गए।
श्री मेहरा ने लंबित कार्यों की जानकारी प्राप्त कर, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को  खुली पत्रावलियों को सुरक्षित अलमारी में रखने, कार्यालय के नये भवन में संबंधित कमरों में होने वाले कार्य अंकित करने, विभिन्न शाखाओं के नाम अंकित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात श्री बीएल मेहरा ने 4.15 बजे से 5.15 बजे तक संभाग के जिला परिवहन अधिकारियों के साथ  वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अप्रैल व मई माह में आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध अर्जित राजस्व की समीक्षा बैठक ली। जिसमें प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जोधपुर, संभाग के जिला परिवहन अधिकारी व परिवहन निरीक्षक उपस्थित रहे। निरीक्षण के पश्चात प्रादेशिक परिवहन कार्यालय मे श्री मेहरा ने नीम का वृक्ष लगाया साथ ही,  पक्षियों के लिए परिंडा भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले