71 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के माता का थान स्थित गैस गोदाम के पास एक मकान में चोरी हो गई। घर की मालकिन अपने पीहर गई थी और घर सूना था। अज्ञात चोर घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ 18 हजार की नगदी चुरा ले गए।
माता का थान पुलिस ने बताया कि गोकू ल नगर गैस गोदाम के पास रहने वाली विनोद कंवर पत्नी संपत सिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि वह 26 मई को अपनी पीहर बीजेएस गई थी। जहां से 28 की सुबह लौटी तो ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। अज्ञात चोरों ने घर से सोने की दो अंगुठियां, लूंग जोड़ी और चांदी के पायजेब के साथ 18 हजार की नगदी चुरा ले गए। माता का थान पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। अब चोरों का पता लगाया जा रहा है।
