676 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। केरली ग्राम पंचायत के रामाजी गुडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाराम परिहार के राजकीय सेवा मे 33 वर्षों से गरिमापूर्ण सेवा उपरांत विदाई समारोह का आयोजन हुआ । सेवानिवृत्त कार्यक्रम में पीईईओ वक्ताराम चौधरी द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि उमाराम परिहार कि 33 वर्ष कि राजकीय सेवा सर्वोत्तम रही । इस मौके पर पीईईओ वक्ताराम चौधरी, सेवानिवृत्त उमाराम परिहार, वाडंपच मांगीलाल मेघवाल, अध्यापक गिरधारी सिंह केरली, हिम्मताराम, चन्द्र प्रकाश पारिक, अजय कुमार सहित समाज सेवी चम्पालाल, रमेश कुमार मेघवाल , पुर्व सरपंच खंगारराम,हरजीराम मेघवाल , भवानी सिंह , पेमाराम लुहार, हितेश सोनी सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।


