Translate


Home » जोधपुर » पत्नी को ससुराल छोडऩे आए युवक का मिला शव

पत्नी को ससुराल छोडऩे आए युवक का मिला शव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
123 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बालेसर में आगोलाई के पास एक युवक का पांच-छह दिन पुराना शव मिला है। वह अपनी पत्नी को ससुराल छोडऩे आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को आज सूचना मिली की आगोलाई उदयसर के पास सुनसान खेतों में पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। इस पर सीओ बालेसर कैलाश कंवर राठौड़ एवं थानाधिकारी नरपत दान रतनू मय जाब्ता मौके पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त सिंहादा निवासी राजूराम भील के रुप में हुई। वह गत 26 मई को पत्नी को ससुराल छोडऩे आया था। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले