Translate


Home » जोधपुर » अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
96 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए है।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में मदेरणा कॉलोनी निवासी दुर्गसिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय देवलिया के पास बाइक पर जा रहे उसके पिता देवेन्द्रसिंह की गाड़ी अचानक रोड पर आई गाय से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में घायल हुए उसके पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इसी तरह बनाड़ थाने में ही दी रिपोर्ट में बावरला निवासी पवन पुत्र सहदेव सुथार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गुजरावास फाटक के सामने एक कार ने बाइक पर जा रहे उसके दादा को टक्कर मारकर उछाल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए उसके दादा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में आंगणवा निवासी रामरख पुत्र ढेढाराम भील ने पुलिस को बताया कि बीस मई की सुबह आंगणवा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसके साले को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले