Translate


Home » जोधपुर » सम्राट पृथ्वीराज चहुंआण जयंती के पोस्टर का विमोचन

सम्राट पृथ्वीराज चहुंआण जयंती के पोस्टर का विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
154 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। सम्राट पृथ्वीराज चहुंआण की 858वीं जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन महाराजा गजसिंह राजपूत विश्राम भवन में संस्थान के अध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया की अगुवाई में किया गया।
संस्थान के महासचिव एडवोकेट राजेन्द्रसिंह पीपरली ने बताया कि सात जून को सम्राट पृथ्वीराज चहुंआण की जयंती अहिछत्रपुर दुर्ग नागौर में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी, जिसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी एवं अध्यक्षता पूर्व नरेश गजसिंह करेंगे। विशिष्ट  अतिथि शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी एवं मुख्य वक्ता राजस्थान धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत होंगे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर उपाध्यक्ष रामसिंह रोहिणा, संयोजक श्यामसिंह, संग्रामसिंह, चन्द्रपालसिंह, दयालसिंह, जितेन्द्रसिंह, परविन्द्रसिंह, भंवरसिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले