110 Views
– श्रमिक मेला स्थलों पर लगाए गए छायादार टेंट
– ठंडे पानी के साथ ही की गई ग्लूकॉन डी एवं ओआरएस घोल की व्यवस्था
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम दक्षिण में श्रमिकों को हीट वेव से राहत देने की दिशा में पहल की है और तीन श्रमिक मैला स्थल पर छायादार टेंट , ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। आयुक्त टी शुभ मंगला ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी और हीट वेव के कारण आम जन को काफी दिक्कतें हो रही है। इन विपरीत परिस्थितियों में अपनी आजीविका कमाने के लिए श्रमिक अपने घरों से निकल रहे हैं। शहर में जहां श्रमिक एकत्रित होते हैं जिनमें मुख्य रूप से भाटी चौराहा, जूना खेड़ापति मंदिर चौराहा नहर चौराहा है । इन तीनों स्थानों पर श्रमिकों को गर्मी से बचने के लिए नगर निगम दक्षिण की ओर से ठंडे पानी के कैंपर भी प्रतिदिन रखवाए जा रहे हैं साथ ही ग्लूकॉन डी और ओआरएस घोल का भी वितरण किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि नगरनिगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन के समीर, तैयब, एनवायरो इंजीनियरिंग के पीयूष राघव की ओर से इन तीनों स्थानों पर छायादार टेंट की भी व्यवस्था की गई है ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप को कम किया जा सके।