Translate


Home » जोधपुर » माचिया सफारी पार्क में फिर देखा गया लेपर्ड का मूवमेंट, आज खुला है पार्क

माचिया सफारी पार्क में फिर देखा गया लेपर्ड का मूवमेंट, आज खुला है पार्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
343 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर में 13 हिरणों का शिकार करने वाला लेपर्ड शनिवार रात फिर से माचिया सफारी पार्क में घुस आया। वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि लेपर्ड पार्क में नहीं घुस पाए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम हैं।
रविवार सुबह पार्क में गश्त कर रही टीम ने लेपर्ड की मूवमेंट देख सभी को अलर्ट किया। इसके बाद अब वन विभाग की पूरी टीम पार्क के पीछे की तरफ झाड़ियों में उसकी तलाश कर रही है। इधर, लेपर्ड का पार्क में मूवमेंट होने के बाद अधिकारियों की चिंता भी बढ़ी हुई है। पार्क में आम लोगों की आवाजाही चल रही है। पार्क में ज्यादा लोगों की भीड़ के चलते लेपर्ड हमला भी कर सकता है।
गौरतलब है 26 मई की रात को लेपर्ड माचिया सफारी में घुस गया था। लेपर्ड ने सफारी में रहने वाले 13 काले हिरण का शिकार कर लिया था। इस लेपर्ड को वन विभाग की टीम करीब 80 दिन से अलग-अलग स्थानों पर ढूंढ रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेपर्ड का पार्क में आने का रास्ता पीछे कायलाना की तरफ से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले