मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। आज एकादशी के अवसर पर चरण चौकी स्थित गोविंदसर गिरिराजजी के लिए जैसलमेर वैष्णव सेवा समिति के तत्वावधान में पुष्प वाटिका में पौधरोपण किया जाएगा। वैष्णव कमलकिशोर आचार्य ने बताया कि कुशल एवं अनुभवी वृक्ष पालकों की देखरेख में फलदार पौधशाला व खुशबूदार पुष्प वाटिका विकसित करवाई जा रही है। जिसमें चरण चौकी स्थित गोविंदसर गिरिराजजी की तलहटी में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। गोविंदसर गिरिराजजी के अर्द्धचंद्रिका परिक्रमा मार्ग में खुशबू दायक पुष्पदार पौधे लगाए जाएंगे। आचार्य ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर इच्छुक सेवाभावी गिरिराजजी की सेवा निमित्त मनोरथ के रुप में फलदार पौधे के लिए 17सौ रुपए और पुष्प पौध के लिए 15सौ रुपए न्यौछावर भेंट कर स्वयं के नाम से अथवा अपने गोलोक वासी परिजन या अपने परिवार कुल कुटुम्ब के नाम की लोह पट्टिका लगवा सकते है। तीन माह तक पौधे की देखभाल निपुण कुशल पौध पालक द्वारा की जाएगी। तदुपरांत सेवा समिति संरक्षण करेगी।


