Translate


Home » जोधपुर » लूणी थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 31 लाख रूपये कीमत का कुल 6 किलो 200 ग्राम अफीम का दूध बरामद

लूणी थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 31 लाख रूपये कीमत का कुल 6 किलो 200 ग्राम अफीम का दूध बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
936 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला जोधपुर पश्चिम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 31 लाख रूपये कीमत का कुल 6 किलो 200 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्रंिसह पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशन एवम राजेश कुमार यादव पुलिस उपायुक्त जोधपुर के सुपरविजन में जिला विशेष टीम (डीएसटी पश्चिम) व थानाधिकारी हुकमसिंह निपु थाना लूणी जोधपुर मय थाना टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए करते हुए कुल 06 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम के दूध के साथ दो तस्कर कानाराम पुत्र रामाराम और धन्नाराम पुत्र रावतराम को गिरफतार किया गया। इनसे मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को जब्त किया गया है।
अन्तरराज्यीय तस्कर कानाराम मादक पदार्थ तस्करी में राजस्थान के जिला बाडमेर व पाली तथा हरियाणा के जिला डबवाली के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपियों के अन्तरराज्यीय संगठित गिरोह से तार जुडे है।
पुलिस ने बताया कि 2 जून को जिला विषेष टीम जोधपुर पष्चिम द्वारा दिये गये इनपुट के आधार पर निम्बली टोल नाका के पास सघन नाकाबंदी चैकिंग कर सदिग्ध स्विफ्ट कार नम्बर आरजे 30 सीबी 6086 को रूकवाकर तलाशी लिये जाने पर कार में सवार कानाराम पुत्र रामाराम व धन्नाराम पुत्र रावतराम जातियान मेघवाल निवासी मेलबा पुलिस थाना झंवर के कब्जे से कुल 6 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद कर मुल्जिमान को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को जब्त किया गया। बरामद अफीम की अन्तरराष्ट्रीय बाजार कीमत 31 लाख रूपये है। मुल्जिम कानाराम मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में राजस्थान के जिला बाडमेर, पाली व हरियाणा के जिला डबवाली में लम्बे समय से फरार चल रहा था। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मुल्जिमान से मादक पदार्थ खरीद- फरोख्त के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है। मुल्जिमान के अन्तराज्यीय संगठित तस्कर गिरोह से तार जुडे होने के सम्बन्ध में भी गहनता से अनुसंधान जारी है।
पुलिस कार्यवाही में निशान्त भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम, एवम नरेन्द्रसिंह देवडा सहायक पुलिस आयुक्त, वृत बोरानाडा जोधपुर की विशेष भूमिका रही। कार्यवाही में डीएसटी पश्चिम की टीम सहित हुकमसिंह निपु थानाधिकारी लूणी, मनोज कुमार उनि प्रभारी डीएसटी, राणाराम सउनि, प्रेम चौधरी, हैडकानि. साईबर सैल, हंसराज कानि. 791, बजरंगसिंह हैडकानि. चालक, किरोडीलाल कानि. 1987, बलवीर कानि. 2077, विकास कानि. 1423, सुरेश कानि. 2327, श्रीमती विमला मकानि. 2917, सुनील कानि. 2348, श्रीमती मैना मकानि. 2705, फरसाराम कानि 2480 (विशेष भूमिका), स्वरूपराम कानि. 2586 चालक, भगाराम कानि. 778 (विशेष भूमिका), माधाराम कानि. 2985 (विशेष भूमिका) शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले