Translate


Home » जोधपुर » युवक की चाकू घोंपकर हत्या

युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
111 Views

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद में रविवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मौके से युवक को लहूलुहान हालत में एमडीएम हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आज मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ देर हंगामा भी किया।
प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विजय नगर के पास रात करीब 12.30 बजे चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां प्रतापनगर बिजलीघर के पीछे नाले के पास संजय सी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नईम खां चाकू लगने से अचेत पड़ा था, जिसे एमडीएम हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस पर हमला करने वाले आरोपी आफताब, बाबू व उसके साथी है। हत्या के पीछे मृतक और आरोपियों के बीच पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के भाई मोहसीन का कहना है कि वहां पर मामा-भांजा आपस में विवाद कर रहे थे। इस बीच उसके भाई को चाकू मार दिया गया। उसका केटरिंग का कार्य करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले