Translate


Home » जोधपुर » जीरे की बोरियों से भरी बोलेरो कैंपर लूटी

जीरे की बोरियों से भरी बोलेरो कैंपर लूटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
118 Views

घर में घुसकर दिखाया चाकू, जान से मारने की दी धमकी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिला ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र में जीरे की बोरियों से भरी बोलेरो कैंपर लूट ली गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू दिखाया और गाड़ी लेकर भाग गए।
पंडितजी की ढाणी ओसियां निवासी भागीरथ राम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने गत तीस मई को अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे लेकर ओसियां में व्यापारी को बेचने जाने की तैयारी कर रहा था। तब पडासला निवासी चेनाराम और फगलू पुत्र टीकुराम उनके घर के बाहर आए और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसे कैंपर गाड़ी से नीचे उतारकर बोलेरो कैंपर लेकर भाग गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दी। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जीरे से भरी बोलेरो कैंपर लूटकर ले जाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले