Translate


Home » जोधपुर » जलदाय विभाग ने काटे 150 अवैध कनेक्शन

जलदाय विभाग ने काटे 150 अवैध कनेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
152 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। गर्मी का असर बढऩे के साथ ही गांवों में पानी की किल्लत भी सामने आने लगी है। कई गांव ऐसे भी हैं जहां बनी पानी की टंकी में पानी प्रेशर के साथ पहुंच ही नहीं पाता। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब जलदाय विभाग ने जांच की तो कई अवैध कनेक्शन सामने आए। जिन पर अब कार्रवाई की जा रही है। इधर अवैध कनेक्शन को लेकर जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच में सामने आया कि ग्रामीण क्षेत्र के ओसियां विधानसभा के भैंसेर कोटवाली, मडियाई खुर्द, मथानिया में कई जगहों पर ग्रामीण राजीव गांधी कैनाल परियोजना की आठ इंच की लाइन से अवैध कनेक्शन कर खेती भी कर रहे हैं। इस परियोजना के तहत तिंवरी, मथानिया, ओसियां, बावड़ी भोपालगढ़ गांव परियोजना में 47 गांवों को सप्लाई की जाती है। जलदाय विभाग की ओर से इस परियोजना से जुड़े करीब 150 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं।
गांव में इस लाइन से लम्बे समय से पानी की चोरी की जा रही थी। इसके चलते तिवंरी, मथानिया सहित 47 गांवों में पानी की सुचारू आपूर्ति नहीं हो रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब गर्मी के मौसम में किल्लत बढ़ी तो परियोजना का रखरखाव करने वाली टीम ने निरीक्षण करवाया तो अवैध कनेक्शन का खुलासा हुआ। यहां पर 24 घंटे पानी की लाईन बहती है। ऐसे में प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की चोरी की जा रही थी। अब पानी चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले