92 Views
मधुहीर राजस्थान
फलोदी, 3 जून। फलोदी पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने एक जने के खिलाफ फलोदी शहर में एटीएम बदलकर उसके खाते से 24 हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों की अनुसार पलीना निवासी किशनाराम पुत्र तेजाराम विश्नोई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि फलोदी शहर में चंद्रनगर देणोक रोड, लोहावट निवासी नारायणराम पुत्र मोहनराम गोदारा ने एटीएम बदलकर उसके खाते से को 24 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



