Translate


Home » जैसलमेर » पर्यावरण सरंक्षण के लिए किया गया वृक्षारोपण

पर्यावरण सरंक्षण के लिए किया गया वृक्षारोपण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
229 Views

 

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्थानीय उद्योग केंद्र में कार्यशाला व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थीयों को विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम ” लैंड रिस्टोरेशन डेजरटिफिकेशन एण्ड ड्रॉट रेजिलियंस” के संबंध मे जागरूकता अभियान व एकल उपयोगी प्लास्टिक के प्रतिबंध व उसके वैकल्पिक उत्पादों के बारे में क्षेत्रीय कार्यालय के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता सत्यवीर बैगड़, प्रेमकुमार पालीवाल व महिमा चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी व इस दौरान एकल उपयोगी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलवायी गयी तथा प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण किया गया व सभी प्रशिक्षरणार्थीयों को कपड़े के थैले का वितरण किया गया व कपड़े के थैले का नियमित उपयोग मे लाने का आह्वान किया गया और प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों द्वारा पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया| इस दौरान संस्थान के प्राचार्य मनमोहन चौहान ,योगेश मीणा, मकबूल अली, विक्रम,  सूरेन्द्रकुमार, बाबूलाल,लोकेश ताडा , प्रेमाराम ,कैलाशचंद्र ,झबरसिंह ,भेरूसिंह ,सूमेरसिंह, महेन्द्रसिंह ,प्रयागसिंह ,समस्त अतिथि अनुदेशक व प्रशिक्षरणार्थी तथा मण्डल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले