Translate


Home » जोधपुर » यूडी टैक्स के विरोध में नई सडक़ व्यापारी मिले शहर विधायक भंसाली से : टैक्स सुधार को लेकर बनी बात, शिविर लगेगा

यूडी टैक्स के विरोध में नई सडक़ व्यापारी मिले शहर विधायक भंसाली से : टैक्स सुधार को लेकर बनी बात, शिविर लगेगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में नगर निगम उत्तर की तरफ से नई सडक़ व्यापारियों को दुकानों से ज्यादा टैक्स वसूलने का लेकर दो दिन पहले विरोध जताया था। आज व्यपारियों ने शहर विधायक अतुल भंसाली से मुलाकात की। विधायक भंसाली ने उनकी बात को सुना और आश्वस्त किया गया निगम द्वारा लगाए गैर जरूरी टैक्स को कम किया जाएगा।
नई सडक़ व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि नगर निगम उत्तर की तरफ से व्यपारियों को दुकानों की साइज से ज्यादा यूडी टैक्स के नोटिस थमाए गए थे। बरामदों का टैक्स भी जोड़ कर भेजा गया। इसका शनिवार को व्यापारियों ने विरोध जताया। उन्होंने बताया कि आज शहर विधायक अतुल भंसाली से मुलाकात की गई और उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा नया टैक्स चार्ज बनाकर दिया जाएगा। उन्होंने शहर विधायक भंसाली का आभार प्रकट करने के साथ आगामी आंदोलन रद्द करने की बात की।
वहीं शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि नई सडक़ व्यपार संघ के साथ उनकी यूडी टैक्स को लेकर समस्या पर बातचीत हुई है। एक शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा। कंप्यूटर मिस्टेक एवं नई फर्मू यूडी टैक्स वसूलने वाली से तकनीकि खामी से यह सब हुआ है। जल्द सुधार कर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले