Translate


Home » जोधपुर » लोकसभा आम चुनाव-2024 : पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकसभा आम चुनाव-2024 : पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
175 Views

4 जून को होने वाली मतगणना कार्याे को अन्तिम रूप दिया

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पर्यवेक्षक श्रीमती अर्पणा यू और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव अग्रवाल ने सोमवार को राजकीय महिला एवं पुरुष पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 4 जून 2024 को होने वाली जोधपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ मतगणना केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, मतगणना कार्यों की व्यवस्थाओं  को अन्तिम रूप दिया।
इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि मतगणना केन्द्र के बाहर एवं अंदर आवश्यकता अनुरूप बेरीकेडिंग की जाए। साथ ही, मतगणना स्थल पर साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतगणना के पश्चात ईवीएम एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज सीलिंग के लिए टीम तैयार रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मेडिकल की टीमें मय एम्बुलेंस मौजूद रहेगी। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों एवं ओआरएस का घोल की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए पंखे, कूलर, एसी, टॉवर एसी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर इंटरनेट की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी, जिससे मतगणना की आवश्यक सूचनाएं प्रेषित की जा सकें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर केवल प्राधिकार पत्र वाले व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल फोन मतगणना केन्द्र में वर्जित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले