94 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। सडक़ हादसे में घायल हुए दो युवकों की मौत हो गई।
प्रतापनगर थोन में दी रिपोर्ट में मूलतया हरियाणा हाल प्रतापनगर निवासी शमील अमहमद पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि 2 जून कीक रात्रि के समय उसका पुत्र अजीम (21) घर से खाना लेने के लिये भवानी दाल बाटी के पास गया था जहां पर अचानक बाईक स्लिप होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुरसागर थाने में दी रिपोर्ट में अंबेडकर नगर कालीबेरी निवासी जसवंत पुत्र गुलाबराम मेघवाल ने पुलिस ोक बकताया कि चौपड़ से बालसमंद रोड़ पर 3 जून की सुबह के समय उसका भाणजा नरेश मेघवाल जो कि बाईक पर जा रहा था को एक बोलेरो चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारकर उछाल दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाण्जे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।



