93 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एक युवक ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ उसको और उसके भाई को अपहरण कर फैक्ट्री में ले जाकर मारपीट करने और कुकर्म के प्रयास करने का मुकदमा बासनी थाने में दर्ज कराया।
बासनी थाने में दी रिपोर्ट में पिंडेलो का बास तनावड़ा निवासी एक युवक पुलिस को बताया कि 2 जून को वो और उसका भाई हनुमान सेंड स्टोन सालावास रोड़ पर जा रहे थे जहां पर आये मोहम्मद मोनिश, मोहम्मद शावेज, तनसीर, आजम कां, मुजमिक, शाहनवाज, आदाब, रमहान, कामील, नूर मोहम्मदर, रशीद निवासी तनावड़ा फांटा ने दोनो भाईयों को डरा धमका कर अपहरण कर अपनी फैक्ट्री में लेकर गये।
पुलिस को दी जानकारी में पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने उसके और उसके भाई को कपड़े उतार कर डंडों से मारपीट की और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।



