मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट करने, तोडफ़ोड़ करने के मुकदमे संबंधिथ थाने में दर्ज कराये गये।
रातानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बी अजीत कालोनी रातानाड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके और उसके परिजनों के साथ रास्ता रोककर और घर में घुसकर मारपीट की और महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार कर लज्जा भंग की।
माता का थान थाने में दी रिपोर्ट में जुमराती शेख पुत्र क्ललू शेख ने पुलिस को बताया कि पुरानी प्याऊ मदेरणा कॉलोनी क्षेत्र में आरोपी रफीक, शाबिर, रसीद, फरदीन, आरिफ, आसिफ, तौसिफ वगैरा ने एकराय होकर उसके और उसके परिजनों के साथ रास्ता रोककर मारपीट की।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में भोपालगढ निवासी रामकिशोर पुत्र जीवनराम सोलंकी ने पुलिस को बताया कि 2 जून की रात्रि के समय वह महावीर कॉम्पलेक्स के पास सी रोड़ पर आया जहां पर अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
डांगियावास थाने में दी रिपोर्ट में सरनाड़ा की ढाणी कांकेलाव निवासी राकेश पुत्र पोकररम विश्नोई ने पुलिस को बतााय कि 3 जून की सुबह के समय आरोपी विकास पुत्र भंवरलाल बाबल वगैरा ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।



