Translate


Home » जोधपुर » एक कार और आधा दर्जन बाईक चोरी

एक कार और आधा दर्जन बाईक चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
106 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कार और बाईक चोरी के मुकदमे मालिकों ने संबंधित थाने में दर्ज कराये।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में डिफेंस कालोनी शिकारगढ निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने पुलिस को बताया कि डिफेंस कॉलोनी शिकारगढ क्षेत्र में खड़ी की इको कार को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में सांसी कॉलोनी बग्गी खाना रातानाड़ा निवासी अजय पुत्र भंवरलाल सांसी ने पुलिस को बताया कि वह टाऊन हाल आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। उदयमंदिर थाने में ही दी रिपोर्ट में बाड़मेर के नागाणा थानान्तर्गत बटाऊ निवासी देवाराम पुत्र सांवलराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह रायबहादुर बाजार खरीददारी करने के लिये आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।
राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में गोलासनी निवासी पप्पूराम पुत्र तोलाराम माली ने पुलिस को बताया कि 2 जून की रात्रि के समय उसके घर के बाड़े में खड़ी की नई बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में फनवल्र्ड के पीछे कुबेर नगर भट्टी की बावड़ी निवासी शैलेन्द्र पुत्र छंवरलाल भाटी ने पुलिस को बताया कि 3 जून की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ी बाईक को चुराकर ले गया।
मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया मध्यप्रदेश हाल तिंवरी निवासी हरीश पुत्र रामशंकर प्रजापत ने पुलिस को बताया कि 1 जून की रात्रि के समय तिंवरी कस्बे में खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले