मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना स्थल व उसके बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस आयुक्तालय द्वारा सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध किए गए थे। पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के आदेशानुसार यहां सभी डीसीपी व अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर व बाहर साढ़े आठ सौ से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया गयौ। कॉलेज के अंदर ही नहीं बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कमिश्नरेट के दोनों जिलों के थानों से ही नहीं बल्कि अधिकारियों के कार्यालय व पुलिस लाइन से जाब्ता लगाया गया। इसके साथ ही यहां यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के लिए कुछ परिवर्तन किया गया था। महानगर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां सोमवार रात से ही धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी।
भाजपा की नहीं कार्यकर्ताओं की जीत: शेखावत
जोधपुर संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार जीते गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि यह जीत राजस्थान के विकास को नई राह देगी। जोधपुर सहित राजस्थान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी व संकल्पों पर भरोसा कर एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाया है। यह जीत भाजपा की नहीं कार्यकर्ताओं की जीत है। जीत पूरे देश को विकसित बनाने में आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की, सनातन की, विकास की, धर्म की, सत्य की जीत है। एक लाख से अधिक जीतों का अंतर कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कार्यकत्र्ताओं का आभार : उचियारड़ा
जोधपुर संसदीय सीट से पहली बार चुनाव लडऩे वाले कांगे्रस प्रत्याशीकरण सिंह उचियारड़ा ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले कार्यकत्र्ताओं का आभार जताया और कहाकि हार जीत लगी रहती है लेकिन जनहित के लिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।
