मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती मथानिया में राजीव लिफ्ट नहर में गिरने से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
मथानिया पुुलिस ने बताया कि मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया निवासी ओमाराम पुत्र हरदयाल ओड ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा पाल लिंक रोड राजीव गांधी कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अरूण पुत्र भोमसिंह की राजीव गांधी लिफ्ट नहर में डूबने से मौत हो गई। वह पैर फिसलने से नहर में गिर गया और पानी में डूृब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मथानिया पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया है। इस बारे में मर्ग दज्र किया गया।
भाई के निधन पर परिवार बाहर गया, चोर नगदी और आभूषण ले गया
जोधपुर। शहर के अंदरूनी क्षेत्र नई सडक़ स्थित एक होटल के पीछे थलियों का बास में मकान में चोरी हो गई। परिवार के लोग निधन पर बाहर गए थे। रात को लौटे तब चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर से बीस हजार की नगदी और सोने की रिंग ले गए। इस बारे में सदर बाजार थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
थलियों का बास सिटी पैलेस होटल के पीछे रहने वाली शिल्पा पुत्री रामेश्वर देवड़ा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई के निधन पर परिवार के लोग बाहर चले गए। घर सूना था। रात आठ बजे वापिस लौटे तो ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर घर से बीस हजार की नगदी के साथ सोने की दो रिंग चोरी कर ले गए।



