Translate


Home » जोधपुर » टायर फटने से बस पलटी, एक की मौत, 14 घायल

टायर फटने से बस पलटी, एक की मौत, 14 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
284 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। भोपालगढ़ रोड पर दईकड़ा गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। हादसे में 14 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बस में सवार मायरा लेकर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार दईकड़ा गांव के पास बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर बस को संभाल नहीं पाया और वह पलट गई। हादसे से यात्रियों में हडक़ंप मच गया। बस पलटने से यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर गए। इस हादसे में 6-7 महिलाओं सहित 14 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आम जनता व पुलिस ने घायलों को निकालकर निजी वाहनों से मथुरादास माथुर अस्पताल की आपातकालीन इकाई में पहुंचाया।

बनाड़ थानाधिकारी प्रेम दान रतनू ने बताया- सड़क हादसा सिटी बस के टायर फटने से हुआ। सभी घायल एक परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा थबुकड़ा गांव के नजदीक हुआ है। पाल गांव के देवासी समाज के लोग देवातड़ा मायरा भरने जा रहे थे। हादसे में पाल गांव देवासों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय सोहन राम पुत्र घमंडाराम की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल है। एसीपी मंडोर पीयूष कविया भी अस्पताल पहुंचें।

यह है घायल – 30 वर्षीय भाखर राम, 35 वर्षीय हंसराज, 52 वर्षीय सीता देवी, 49 वर्षीय सुखी देवी, 24 वर्षीय बबिता, 50 वर्षीय जवाहर, 45 वर्षीय शोभा, 39 वर्षीय शगुना देवी, 30 वर्षीय जेठी देवी, 13 वर्षीय मोती, 25 वर्षीय घासी राम, 5 वर्षीय रामनिवास, 15 वर्षीय पूजा, 39 वर्षीय सुगना देवी, 30 वर्षीय भंवराराम, 47 वर्षीय मोटाराम, 30 वर्षीय ममता, 45 वर्षीय पप्पुदेवी, 58 वर्षीय सीता देवी, 80 वर्षीय सोनीदेवी है। इनमें मोटाराम को उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। 20 वर्षीय सोहन राम को पहले बनाड़ स्थित श्री राम होस्पिटल ले जाया गया वहां से एमडीएम रेफर किया एमडीएम पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले