Translate


Home » जोधपुर » डॉ. तरुण कान्त ने आफरी के कार्यवाहक निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

डॉ. तरुण कान्त ने आफरी के कार्यवाहक निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
109 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर में दिनांक 07 जून,2024 को डॉ. तरुण कान्त, वैज्ञानिक-जी ने आफरी कार्यवाहक निदेशक का पदभार ग्रहण किया। डॉ. कान्त आफरी संस्थान में वर्ष 1999 में वैज्ञानिक- बी पद पर नियुक्त हुए थे। डॉ. कान्त ने राजस्थान विश्विद्यलय, जयपुर से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

जिस दौरान इन्होने रॉकफैलर फाउंडेशन फैलोशिप के तहत परड्यू यूनिवर्सिटी, अमेरिका में शोध किया। आपने विगत 25 वर्षो से संस्थान के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। डॉ. कान्त ने उत्तक संवर्धन, मोलिकुलर बायोलॉजी, जीन तकनीकी के क्षेत्र में गुग्गल, नीम, खेजड़ी, रोहिडा आदि पश्चिमी क्षेत्र में पाई जाने वाली महत्वपूर्ण वानिकी प्रजातियों पर विभिन्न परियोजनाओ को पूर्ण किया। वर्तमान में डॉ. कान्त सात विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहे है। आपके मार्गदर्शन में दस से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की । इन्होने वर्ष 2016 बी. पी. पॉल मेमोरियल गोल्ड मैडल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्राप्त किया तथा प्रोफेसर वाई. एस. मूर्ति गोल्ड मैडल (2006), डी.बी.टी. पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एवं अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किये हैं। देश-विदेश में आयोजित विभिन्न सेमिनार/वर्कशॉप भाग लेने का साथ ही कई सेमिनार/वर्कशॉप का सफल आयोजन भी किया हैं। आफरी के समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों ने डॉ. कान्त को शुभकामनाये दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले