कार्टन में भरा मिला अवैध डोडा पोस्त दो युवक गिरफ्तार, 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर की मंडोर पुलिस ने रात को नाकाबंदी में बालसमंद रोड पर एक संदिज्ध कार को रूकवा कर उसकी तलाशी ली। कार में कार्टन रखा था, जिसकी तलाशी में अवैध डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामर किया है। अभियुक्तों से पड़ताल जारी है।
थानाधिकारी रमेश खिडिय़ा ने बताया कि मंडोर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी और गश्त की जा रही थी। तब बाल समंद रोड पर एएसआई हीरेंद्र कुमार की तरफ से नाकाबंदी में एक संदिज्ध कार को रूकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को भगाने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार में एक कार्टन मिला। जिसे चेक करने पर उसमें 614 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। कार में सवार दो युवकों जैसलमेर के खुहड़ी निवासी भवानी उर्फ भंवरलाल पुत्र दलपतराम एवं आसलाई खुहड़ी जैसलमेर निवासी अमृतसिंह पुत्र गेमरसिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से अवैध डोडा पोस्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।



