Translate


Home » जोधपुर » मां के पास आया वर्क फ्रॉम होम का कॉल

मां के पास आया वर्क फ्रॉम होम का कॉल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

बेटी फंसी टेलीग्राम टास्क में शातिरों ने झांसे में लेकर की 6.11 लाख की ठगी, अब कराया केस दर्ज

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के पाल रोड स्थित अमृत नगर में रहने वाली एक युवती से शातिरों टेलीग्राम टास्क पर गूगल रिव्यू के नाम पर ठगी करते हुए 6.11 लाख रूपए ऐंंठ लिए। शुरूआत में कुछ मुनाफा देते रहे फिर खाते में टास्क के नाम पर रकम डलवाते रहे। अब फोन बंद करने के साथ खाता फ्रिज कर दिया। पीडि़ता ने देवनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। अमृत नगर पाल रोड स्थित शंखेश्वर रेजीडेंसी में रहने वाली हर्षा गांग पुत्री अनिल कुमार गांग की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि 2 जून को उसकी माताजी के पास में किसी शख्स का कॉल आया और वर्क फ्रॉम होम की जानकारी दी। तब उसने कॉल अटेंड किया और बात की।

अगले दिन उसके मोबाइल पर वाटसअप चेट के माध्यम से टेलीग्राम ऐप का डाउनलोड करवाने के साथ दस रूपए मेें खाता खुलवाया गया और उसे 18 टास्क पूरे करने के लिए कहा गया। पहले दो तीन तक तो उसे मुनाफा मिलता रहा और उसे क्रेडिट ऑन लाइन नजर आता था। बाद में शातिरों ने उसे अपने टेलीग्राम के ग्रुप से जोड़ा और जिसमें चार पांच सदस्य ही थे। जिन्होंने उसे टास्क पूरा करने के साथ कभी तीन हजार तो कभी अन्य रकम डलवाते रहे। इस तरह टास्क की पूर्णता और रकम वापसी के लिए उस पर रूपए डालने का दबाव बनाया गया। उसने अपने तीन बैंक एकाउंट से शातिरों के खाते में 6 लाख 11 हजार 320 रूपए डाल दिए। बाद में बदमाशों ने रूपए खाता फ्रिज कर डाला। इस तरह उसे छह लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गई। देवनगर पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले