Translate


Home » जोधपुर » इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
160 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर शादी करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर युवती ने प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया हैं, जिसकी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे की रील लाइक करते रहते थे। इसके बाद दोनों चैटिंग करने लगे। सिलसिला आगे बढ़ा तो दोनों मिलने भी लगे। आरोप है कि इस दौरान करीब पांच माह पहले युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीडि़ता का आरोप है कि गत पांच जून को युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी करने के लिए पांच जून को उसे बुलाया। दोनों पहले नानी के घर गए, जहां उन्होंने उसे पानी पिलाया। फिर बाद में कोर्ट में उसकी शादी करवाई गई। इसके बाद कोर्ट के पास स्थित पार्क में एक मौलवी आया, जिसने युवती का नाम बदलवाया और निकाह करवा दिया। फिर युवती ने अपने घर आकर परिजनों को पूरी जानकारी दी तो परिजन उसे शुक्रवार को थाने में लेकर गए, जहां उसने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सतीश कुमार के अनुसार युवती के आरोपों की जांच की पुष्टि की जा रही है, उसका मेडिकल और बयान करवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले