520 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी (जगदीशसिंह सिसोदिया)। बाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता सोमेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में किसान केसरी नेता एव भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व,राजेश पायलट की 24 वी पुण्यतिथि के मनाई गई । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गरासिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी,सुधांशु गुर्जर,गजेन्द्र देवासी, चंपत भंडारी पाली , पेमाराम देवासी पूर्व सरपंच,सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेन्द्र गुर्जर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। वही सभी कार्यकर्ता को सम्मान देने पर वरिष्ठ नेता गुर्जर का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी ने आत्मीयता से आभार साधुवाद व्यक्त किया।


