Translate


Home » जोधपुर » नशा मुक्ति जागरूकता वाहन रैली निकाली

नशा मुक्ति जागरूकता वाहन रैली निकाली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
277 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में 11 जून शाम 6:00 बजे नशा मुक्ति जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली पुलिस आयुक्तालय से रवाना होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशा मुक्ति का संदेश देती गुजरी। यह वाहन रैली पांच बत्ती चौराहा पर समाजसेवी बिंदु टाक, युवा समाजसेवी डॉ. मनीष सिंह भाटी, फूडी ट्रैवल के आमिर खान एवं अपराजिता सेवा संस्थान के समीर खान, पुष्टिकर महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर पूजा राजपुरोहित के नेतृत्व में महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। डॉ. बिंदु टाक ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और राष्ट्र के विकास के लिए अपने आप को नशे रूपी अंधकार से बचना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं पुलिस प्रशासन की टीम का पौधे देकर स्वागत किया गया एवं जोधपुर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाकर पुलिस का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर ब्लैक पैंथर ग्रुप की नितिशा, अक्षय, साहिल और कोमल ने विभिन्न चरित्रों की मिमिक्री कर नशा मुक्ति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गीतिका, प्रवीण, रामेश्वर, मनीष चौधरी, सौरभ गहलोत, नितिन, अनुज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले