Translate


Home » पाली » पुलिस कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को मारी गोली

पुलिस कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को मारी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
662 Views
  • पत्नी से चल रहे विवाद के बीच वॉट्सऐप पर लिखा स्टेटस

मधुहीर राजस्थान (जगदीशसिंह गहलोत)
देसुरी/पाली। औद्योगिक नगर थाने में देर रात एक कॉन्स्टेबल ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद थाने में मौजूद साथी पुलिसकर्मी घबरा गए।

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। शिवपुरा थाने के लापावास निवासी 27 वर्षीय भरत चौधरी ड्यूटी पर तैनात थे। आत्महत्या के दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भरत का अपनी पत्नी पिंकू से विवाद चल रहा था और दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे।

औद्योगिक नगर थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि भरत की रात में ड्यूटी थी और उनके पास खुद की राइफल थी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे, जहां भरत अचेत पड़े थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने राइफल को अपने गले पर रखकर गोली चलाई थी, जिससे गोली सिर से निकलकर छत पर जा लगी।

घटना के बाद एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।

आत्महत्या से पहले भरत ने वॉट्सऐप पर अपनी फोटो के साथ स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था- आज हम हैं, कल हमारी याद रहेगी… जब हम नहीं होंगे तब हमारी बातें होंगी।

भरत का गांव में नया मकान भी बन रहा है। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने घर के खर्चे का हिसाब भी अपने भाई को भेजा था। भरत 2015 बैच के कॉन्स्टेबल थे और उनकी पत्नी पिंकू भी कॉन्स्टेबल हैं, जो पाली के महिला थाने में तैनात हैं। मृतक की 8 साल की एक बच्ची भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले