मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। कश्मीर में हुई आतंकी घटना को लेकर बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद ने प्रदर्शन किए। हनुमान चौराहे पर इकट्ठे होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए टायर जलाकर आतंकी घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में आतंकी घटनाओं की रोकथाम, आतंकियों को फांसी और मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ‘जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया गया। इस हमले में 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थ यात्री मारे गए। संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है ।
विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष विमल गोपा ने बताया कि सीमा पार से हो रही आतंकी घटनाओं और निर्दोष लोगों के मारे जाने की बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद निंदा करता है। हमारी मांग है कि दोषियों को फांसी देने के साथ आतंकियों के सहयोगियों को भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाये


