147 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर । उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 13 और 14 जून को जैसलमेर का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान श्री धनखड़ 13 जून को जिले केतनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरान्त वह बीओपी बावलियांवाला का दौरा करेंगे और बीएसएफ जवानों से बातचीत करेंगे।
जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 14 जून को उपराष्ट्रपति 154 बटालियन, बीएसएफ जैसलमेर में एक समारोह में भाग लेंगे।


