160 Views
मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। स्थानीय पुलिस थाने में पुलिस स्थापना दिवस पर पौधारोपण किया गया। हेड कांस्टेबल दीना राम जाट ने कहा की पौधे हमारे जीवन के लिए जीवनदायनी ऑक्सीजन देते हैं। लोगों को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उनकी देखभाल करें।इस अवसर पर मुख्य आरकक्षी बीजाराम देवासी, महेन्द्र कुमार , धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।


