मधुहीर राजस्थान
सोजत (रमेश भट्ट)। पाली जिले के बगड़ी नगर गांव के पंकज सीरवी (हाम्बड़) को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पेनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। सीरवी इस विभाग की तरह से क्रिमिनल, सिविल तथा अन्य मामलों की पैरवी राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर मुख्य पीठ में करेंगे। युवा अधिवक्ता पंकज हाम्बड़ (चौधरी) ने राजीव गाँधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला,पंजाब से अपनी कानून की डिग्री पूर्ण की है।
मात्र 31 वर्ष की उम्र में इन्हे इस विभाग की बड़ी जिम्मेदारी राजस्थान उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जोधपुर के लिए दी गयी है। संक्षिप्त परिचय पंकजजी मूलतः हाम्बड़ो का बेरा पिपलिया,गांव बगड़ी नगर,सोजत रोड़ से है तथा इनके पिता उदाराम राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सियाट में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। पंकज हाम्बड़ को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिये मोहनलाल सीरवी , युधिष्ठिर शर्मा , राकेश शर्मा, रमेश भट्ट ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।


