362 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी (जगदीशसिंह सिसोदिया)। मनरेगा श्रमिकों को बाल श्रम निषेध के प्रति जागरूक किया। हितेश सोनी ने बताया कि सावलता ग्राम पंचायत के बोलागुडा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति देसुरी के पीएलवी हितेश सोनी द्वारा मनरेगा कार्य स्थल पर मनरेगा श्रमिकों को विश्व बाल श्रम के तहत् बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया साथ ही बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के अधिकार , बाल श्रम अधिनियम के बारे में मनरेगा के श्रमिकों को विस्तृत जानकारी दि । इस अवसर पर पीएलवी हितेश सोनी,मेट हुक्मसिंह मेड़तिया, हंसाराम देवासी सहित मनरेगा श्रमिक मौजूद रहे।


