मधुहीर राजस्थान
सुभदंड (नाथूसिंह सोढ़ा)। श्री मामाजी गौशाला सेनाई में 15 जून को दिन में होने वाले भव्य संत समागम एवम् भामाशाह सम्मान समारोह तथा शाम को एक शाम गौ माता के नाम जागरण निमित शांति हवन का आज समस्त गौ भक्तों द्वारा योग गुरु श्री लाल दास जी महाराज धवा मठाधीश के सानिध्य में पंडित श्री नाथू लाल जी व्यास द्वारा संपन्न करवाया गया। हवन के उपरांत समस्त यजमानों संतजनों और पंडित जी का सरपंच श्री जबर सिंह सोढा द्वारा सभी गौ भक्तों की उपस्तिथि में माल्यार्पण किया गया।
अभिमंत्रित पंचामृत के साथ गौशाला की परिक्रमा एवम् गौपूजन किया गया। विदित है कि इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय जूना अखाड़ा से श्री नारायण गिरी जी महाराज गाजियाबाद, शिव बाड़मेर के विधायक श्री रविन्द्र सिंह भाटी भारत सरकार के पर्यटन संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम जी पटेल, के के विश्नोई, ओटाराम जी देवासी और सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह जी भायल भी पधार रहे हैं।
प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल, शोभा माली, हरसा पिंडारण, श्रवणसा पीपरली, बाबू भाई वैष्णव के साथ एंकर संतोषसिंह धांधल, चंदनसिंह राजपुरोहित, भल्लाराम पटेल भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे। गांव के मौजूद सभी उपस्थित गो भक्त जन वार्ड पंच भेराराम, अर्जुनसिंह परमार, भंवरसिंह चौहान सांवलराम सुथार के साथ गौशाला अध्यक्ष जसवंतसिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्रसिंह, उपाध्यक्ष सुजानसिंह सोढ़ा, आज के हवन के यजमान कैलाश सुथार, हेमसिंह, नारायणराम सुथार और भंवर सेन ने सभी ग्रामीण जनों, भक्तों और उपस्थित मातृ शक्ति का सभी ने आभार जताया।


