Translate


Home » जैसलमेर » अस्पताल प्रशासन को मंत्री जोगाराम पटेल ने दी 7 दिन की मियाद

अस्पताल प्रशासन को मंत्री जोगाराम पटेल ने दी 7 दिन की मियाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
279 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को जवाहिर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने पर मंत्री अधिकारियों पर नाराज हुए। उन्होंने जिम्मेदारों को नोटिस देकर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगर परिषद सभापति हरिवल्ल्भ कल्ला और संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा मौजूद रहे। मंत्री पटेल ने ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस वार्ड, सर्जन और जनरल वार्ड का दौरा किया। इस दौरान हॉस्पिटल में फैली गंदगी से वे नाराज हुए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ बीएल बुनकर और पीएमओ डॉ चन्दनसिंह तंवर को अव्यवस्थाओं को सुधारने हेतू 7 दिन की मियाद दी। शहर के वरिष्ठ नागरीक आईदान ने बताया कि जैसलमेर दौरा करने वाले नेता पिछले 13 वर्ष से जवाहर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की कोशिश कर रहे है परन्तु। अव्यवस्थाये है की जाने का नाम ही नही ले रही उन्होंने बताया कि जवाहर चिकित्साल्य के ज्यादातर चिकित्सक अपने घर पर ही मरीज से फीस लेकर इलाज करते हैं चिकित्साल्य की उनकी कुर्सी ज्यादातर खाली ही मिलती है पिछले दिनों खाली कुर्सीयों का फोटो कलेक्टर प्रतापसिंह के पास पहुंचने के बाद भी मरीजों की परेशानी दूर नही हुई। उन्होंने बताया कि ज्यादातर नेता समाचार पत्रों में अपना फोटो प्रकाशित करवाने के लिए ही जवाहर चिकित्सालय विजिट करते है मरीजों की समस्या का समाधान होता ही नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले