Translate


Home » जोधपुर » श्री मामाजी गौशाला में कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्त्ता

श्री मामाजी गौशाला में कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्त्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
1,097 Views

मधुहीर राजस्थान
शुभदंड (नाथूसिंह सोढ़ा)। श्री मामाजी गौशाला सेनाई में 15 जून को होने वाले सन्त सानिंध्य में भामाशाह सम्मान समारोह और एक शाम गौ माता के नाम जागरण प्रोग्राम की पूर्व तैयारी का निरीक्षण श्री श्री 1008 श्री सत्यमगिरि जी महाराज के साथ गौशाला समिति के सदस्य दीपसिंह वरिष्ठ अध्यापक, कल्याणसिंह कागनाडा, चैनसिंह राजपुरोहित, जेठूसिंह, तेजसिंह, मालाराम, तेजाराम, गणपतसिंह हातुंडीया दईपड़ा, नाथूसिंह, वागताराम, चंपालाल सूबदंड, बाबूदास द्वारा किया गया। और कार्यक्रम की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

साथ ही गौशाला परिसर में बनने वाले राधा कृष्णा मंदिर की बोलियों के संबंध में भी प्रस्ताव दिया गया और सभी की सहमति से मंदिर की बोलियां लगाई जाएगी बोली में सभी भक्तजन भाग ले सकेंगे। सुभदंड सरपंच जबरसिंह सोढ़ा ने बताया की सभी आमजन गो सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है कार्यक्रम पिछले वर्ष से बड़ा होगा खासकर युवा शक्ति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमर कस ली। प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम श्री पुखराज कांसोटिया, तहसीलदार लूणी श्री देवाराम एसएचओ लूणी श्री हुकमसिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने का पूर्ण आश्वासन दिया। गौशाला अध्यक्ष जसवंतसिंह अपनी टीम के सदस्यों अचलसिंह, नरेंद्रसिंह, श्रवण सेन, कानसिंह महेशनगर, विक्रम सुथार, महिपाल सोढ़ा और मनोहरसिंह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का अथक प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले