Translate


Home » जोधपुर » मरुधरा गौरव सम्मान 20 जून को, जेएनवीयू वीसी ने किया पोस्टर का विमोचन

मरुधरा गौरव सम्मान 20 जून को, जेएनवीयू वीसी ने किया पोस्टर का विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर होगा राजस्थानी लोक गायको का सम्मान मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान द्वारा किया जाएगा आजादी के बाद से अब तक के समर्पित कलाकारों का सम्मान

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। मरुधरा लोक कला और सेवा संस्थान की ओर से राजस्थान की लोक कला,संस्कृति,परंपरा, प्रकृति और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर अपनी मखमली और दिलकश आवाज से लोकगीतों को स्वर देने वाले आजादी के बाद से लेकर अब तक के उन राजस्थानी लोक गायकों को विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान से नवाजा जाएगा जिनकी बदौलत राजस्थान की पहचान लोक संगीत के कारण देश और दुनिया में बनी है। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के एल श्रीवास्तव ने किया। मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की सचिव सुलोचना गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जिसमें यदि कलाकार दिवंगत हो गए हैं तो उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जा रहा है।

इस आयोजन के पोस्टर का विधिवत रूप से विमोचन जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर के एल श्रीवास्तव ने किया, इस दौरान संस्था की अध्यक्ष डॉ.स्वाति शर्मा के अलावा सचिव सुलोचना गॉड, डॉ. अर्चना गौड़, देवयानी पंवार, रश्मि शर्मा, रेखा रावत उपस्थिति रही। राजस्थान की लुप्त होती कलाओं के संरक्षण से लेकर राजस्थान की लोक कला, संस्कृति, संगीत और कलाकारों के प्रोत्साहन के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में नवाचार करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर स्थापित किए गए मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा की पहल पर 20 जून विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर देश की आजादी के बाद से अब तक विभिन्न लोक गायको ने अपनी लोक गायकी से राजस्थान प्रदेश को पूरे देश और दुनिया में जिस रूप में पहचान दिलाई,उन्हें इस विशेष दिवस पर मरूधरा गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है,राजस्थान की लोक गायकी के माध्यम से राजस्थान प्रदेश को पहचान दिलाने वाले कलाकारों के सम्मान में आयोजित इस आयोजन से करोड़ों कलाकारों का हौसला बढ़ेगा।

संस्थान की मीडिया प्रभारी अलापी जायसवाल ने बताया कि,मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की टीम के अथक प्रयासों से देश की आजादी के बाद से अब तक राजस्थानी लोक गायकी में अपना विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का चयन पूरी गंभीरता के साथ किया गया है। फिर भी भूल वश किसी प्रतिभा का नाम छूट जाता है तो अगले आयोजन में उनको निश्चित रूप से सम्मान से नवाजा जाएगा। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की ओर से आयोजित मरुधरा गौरव सम्मान समारोह में फतेह कुमारी व्यास, गवरी देवी,अल्लाह जिलाई बाई, कृष्णा छंगाणी,कालूराम प्रजापति,माली छंवर लाल गहलोत,कुशल बारहठ,रामचंद्र गोयल,मामें खा,बनारसी दास,स्वरूप खान और धीरा सैन को सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि,कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बनाई गई आयोजन समिति में सुरभि शर्मा, डिंपल गौड़, स्वाति दीपक शर्मा, अलापी जायसवाल, रश्मि शर्मा, सुनंदा पुरोहित, सुमन परिहार, पूनम गौड़, देवयानी पंवार, अनिता टाक, अनुसूया गोस्वामी और जूही शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले